फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 1799 परीक्षार्थियों ने दी उल्लास परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 मार्च को उल्लास नव भारत साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न सामाजिक चेतना केंद्रों और विद्यालयों में बनाए गए केंद्रों पर 1799 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए स्कूलों के प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक को परीक्षा अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई थी, जबकि प्रत्येक निरीक्षक को लगभग 50 शिक्षार्थियों की निगरानी सौंपी गई थी। परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों की पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणना से जुड़ी क्षमताओं का आकलन किया गया। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके नजदीक ही परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सफल अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की ओर से बेसिक साक्षरता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें