फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: व्हाट्सएप कॉल से 1.75 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। हसनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की गई है। गांव निवासी 46 वर्षीय मधु भारद्वाज ने शिकायत दर्ज कराई कि 5 फरवरी को सुबह करीब 11:29 बजे उन्हें व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टमर केयर कर्मचारी बताते हुए यूपीआई संबंधी समस्या का झांसा दिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने उनसे बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनके खाते से 1 लाख 75 हजार 682 रुपये की राशि निकाल ली। पीड़िता की शिकायत के आधार पर हसनपुर थाना पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पीएसआई प्रदीप को सौंपी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल, लिंक या कस्टमर केयर के नाम पर मांगी गई किसी भी गोपनीय बैंकिंग जानकारी को साझा न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें