अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की नई वाटर पॉलिसी के तहत निगम की तरफ से कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लगाए गए विभिन्न कैंपों में कुल 172 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं कैंप में पहुंचे कुछ लोगों को प्रॉपर्टी आईडी बनाने में समस्या आ रही है इसके कारण उन्हें कैंप में सुविधा लेने में परेशानी हो रही है। कुछ लोगों को कॉलोनी की सीमा ठीक से निर्धारित न होने के कारण परेशानी आ रही तो वहीं कुछ लोगों को मकान का साइज छोटे होने के कारण प्रॉपर्टी आईडी में समस्या आ रही है। वहीं निगम के अधिकारियों की तरफ से कई लोगों की समस्या का मौके पर समाधान किया जा रहा है वहीं कई समस्याओं को आगे निस्तारण के लिए भेजा जा रहा है।