फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूमधाम से मनाया गया विश्चकर्मा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस
बल्लभगढ़। पूर्वांचल समाज द्वारा सेक्टर-3 में विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद दीपक चौधरी ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भारत त्योहारों का देश है। इन्हीं में से एक त्योहार है विश्वकर्मा पूजा। इसी दिन निर्माण के देवता विश्वकर्मा का जन्म हुआ था। विश्वकर्मा को देवशिल्पी यानी कि देवताओं के वास्तुकार के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि उन्होंने देवताओं के लिए महलों, हथियारों और भवनों का निर्माण किया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मजदूर वर्ग अपने हाथों से बनाई चीजों को संवारकर सुंदर बनाते हैं, उसी तरह सभी को भी देश-प्रदेश व जिले को भी सुंदर व आकर्षक बनाना चाहिए, तभी हमारा प्रदेश उन्नति की डगर पर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में कुलदीप तेवतिया, पंकज सिंह, अनूप यादव, लालू यादव, सत्या ढुल, राजेश बेनिवाल, जयभगवान शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें