फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो के एनएच मंडल अध्यक्ष बने मदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो के एनएच मंडल अध्यक्ष बने मदन
विज्ञापन

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी एनएच मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम भाटिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं युवा अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी से बैठक के बाद मदन थापर को भाजयुमो का एनएच मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर युवाओं को साधते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में युवाओं को जो मान-सम्मान मिला है, वह अन्य दलों में नजर नहीं आता। यही कारण है कि ज्यादातर युवा अब भाजपा की राह पर चल रहे हैं। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मदन थापर ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह कर्तव्य मानकर पूरा करेंगे। इस अवसर पर राधेश्याम भाटिया, राजन मुथरेजा, राज वोहरा, रंजीत सिंह राना, ऋषभ मखीजा, वरदान अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें