दुष्यंत चौटाला ने राजू को कराई घर वापसी
फरीदाबाद। कभी इनेलो खेल प्रकोष्ठ के महासचिव पद पर रहे राजू धारीवाल ने शनिवार को फिर से इनेलो का दामन थाम लिया। अपने विभिन्न समर्थकों के साथ राजू इनेलो में शामिल हो गए। पार्टी के सांसद दुष्यंत चौटाला ने राजू को घर वापसी कराते हुए पार्टी की सदस्यता दी। राजू धारीवाल की घर वापसी का यह कार्यक्रम सेक्टर-11 स्थित इनेलो कार्यालय पर हुआ। उनके साथ ही रणधीर सिंह, शैलेश चौधरी, गुरवीर सिंह, कष्ण कुमार, जिले सिंह, मुकेश शर्मा, सोनू, जयदेव, उदय, भीम सिंह, कुलदीप कुमार सैन आदि ने भी पार्टी की सदस्या ग्रहण कर ली। सांसद दुष्यंत चौटाला ने इनेलो में शामिल होने वाले युवाओं को पार्टी का पटका और माला पहनाकर स्वागत किया। ब्यूरो