बिजली की तार टूट कर महिला पर गिरा, मौत
बल्लभगढ़। बस अड्डा मार्केट में सोमवार बिजली का तार टूट कर एक बुजुर्ग महिला पर गिर गया। इससे उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग का बेटा अपनी मां व बेटे को लेकर कांवड़ लेने जाने से पहले बाजार में खरीदारी करने आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। गांव बदरौला निवासी प्रमोद, मां पार्वती व बेटे के साथ बल्लभगढ़ बाजार में खरीददारी करने आए थे। पुलिस के अनुसार प्रमोद कपड़े खरीदने दुकान में चले गए, जबकि उनकी मां बाहर ही खड़ी रही। इस दौरान ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार पार्वती देची पर गिर गया। उन्हें गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।