फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी-अवधी समाज के वार्षिक उत्सव में शिरकत करेंगे रेल राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भोजपुरी-अवधी समाज के वार्षिक उत्सव में शिरकत करेंगे रेल राज्यमंत्री
फरीदाबाद। भोजपुरी-अवधी समाज के वार्षिक उत्सव में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शिरकत करेंगे। संस्था के अध्यक्ष रमाशंकर यादव ने बताया उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 31 जुलाई 2018 को शाम 4 बजे से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी डबुआ अनाज मंडी स्थित संस्था के कार्यालय के प्रांगण में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यादव ने बताया इस वर्ष कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। संस्था ने कार्यक्रम को ‘एक शाम भोजपुरी लोक गीतों के नाम’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगीत गायक कलाकार बच्चू शुक्ला और उनकी मंडली वाराणसी से आएगी। इसके अलावा जिया लाल ठाकुर पटना से व पिंटू राज रसीला आरा से आकर लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें