फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम टीम ने अवैध निर्माण ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर निगम टीम ने अवैध निर्माण ढहाया
फरीदाबाद। नगरनिगम ओल्ड फरीदाबाद की ओर से शुक्रवार को बुढ़िया नाले के पास स्थित अवैध कब्जे को साफ किया गया। हालांकि कब्जा हटाने पहुंची टीम को कब्जाधारकों के विरोध कर सामना करना पड़ा। बावजूद इसके टीम ने टीम ने जेसीबी की सहायता से अवैध रूप से बनी दीवार और गेट को तोड़ डाला। निगम के कार्यकारी अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि डीएलएफ फेज एक, में प्लॉट नंबर 76 के सामने बुढ़िया नाले की जमीनों पर अवैध रूप से चारदीवारी बना गेट लगा कर कब्जे किए जा रहे हैं। इसके खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया गया। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक इस अवैध निर्माण के खिलाफ पहले भी तीन बार निगम ने कार्रवाई की लेकिन यह दोबारा दीवार बनाकर गेट लगा लेता है। शुक्रवार को भी टीम का विरोध किया गया लेकिन अवैध निर्माण जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कार्यकारी अभियंता ओमवीर सिंह के साथ एसडीओ पदम भूषण, कनिष्ठ अभियंता डीके सोलंकी और कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें