फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का झांसा दे ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खाते की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के नाम पर 5.90 लाख ठगे
बैंक खाते ही क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक कारोबारी से 5.90 लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस बैंकों से मिले दस्तावेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 18 निवासी कारोबारी अनिल कुमार के मुताबिक, करीब पंद्रह दिन पहले उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना परिचय निजी बैंक प्रबंधक मनीष के रूप में दिया। मनीष ने उनके खाते की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का ऑफर दिया और मिलने की इच्छा जताई। दूसरे दिन मनीष अपने साथ प्रदीप नाम के युवक के साथ उनके कार्यालय आया। उन्होंने दोनों की आईडी चेक की और क्रेडिट लिमिट बढ़वाने की स्वीकृति दे दी। प्रक्रिया के नाम पर दोनों ने उनसे तीन चेक एचडीएफसी बैंक और तीन चेक बैंक ऑफ बड़ौदा के उनके खाते के लिए। इन सभी चेक को दोनों ने अपने पेन से ही क्रॉस किया और उनके हस्ताक्षर करवा लिए, इसके साथ पैनकार्ड, आधारकार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी भी ले ली। 16 जून को अचानक उनका फोन बंद हो गया। उन्होंने मोबाइल कंपनी के कस्टमर केयर से पूछताछ की तो बताया गया कि उन्होंने ही फोन खोने की शिकायत दर्ज करा सिम ब्लॉक करवाया है। शक होने पर उन्होंने ई-बैंकिंग के जरिए अपने खाते चेक किए। पता चला कि एचडीएफसी बैंक के खाते से दो लाख रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 3.90 लाख रुपये उन्हीं चेक के जरिए निकाले गए जो उन्होंने प्रदीप और मनीष को दिए थे। उन्होंने बैंक में पता किया तो भुगतान के समय ली गई आईडी की कॉपी उन्हें उपलब्ध कराई गई। दोनों भुगतान प्रदीप शर्मा और मनीष नाम की आईडी पर किए गए थे। उनका आरोप है कि आधार, पेन आदि से जानकारी लेकर ठगों ने उनका फोन नंबर ब्लॉक करवा दिया ताकि खाते से रुपये निकलने का मैसेज उन्हें न मिले। एसएचओ ओल्ड थाना ने बताया कि बैंकों की सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे आए हैं इसके अलावा बैंक में भुगतान के समय लगाई गई आईडी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें