फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए के तहत दोपहर बाद आबंटित होंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
134ए के तहत आज दोपहर बाद आवंटित होंगे स्कूल
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा अधिकार (134ए) के तहत योग्य विद्यार्थियों को मंगलवार दोपहर बाद ही निजी स्कूल आवंटित किए जा सकेंगे। सोमवार को निदेशालय की ओर से एक बार फिर निजी स्कूलों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे तक सभी निजी स्कूल आरक्षित रिक्त सीटों की जानकारी दें। अन्यथा तुरंत प्रभाव से मान्यता रद्द करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। फरीदाबाद के शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर ने बताया कि लगभग सभी स्कूलों में रिक्त सीटों की जानकारी दे दी है। दोपहर बाद योग्य आवेदकों को दाखिले के लिए स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे। 134ए में निजी स्कूल रुचि नहीं दिखा रहे। यही कारण है कि निदेशालय स्तर से लगातार दूसरी बार चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। इसी वजह से पहले 19 अप्रैल को तय स्कूल आवंटन की तिथि बदलकर 23 अप्रैल की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें