फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपियों पर रखा एक लाख रुपये का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शकुंतला हत्याकांड
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपियों पर रखा एक लाख रुपये का इनाम
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने शहर के तेल कारोबारी भुवनेश गोयल की पत्नी शकुंतला देवी के हत्यारों पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। गत 12 जनवरी को आदर्श नगर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने डेयरी से दूध लेकर आ रहीं शकुंतला देवी को गोली मार दी थी। महिला को घायल अवस्था में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनकी 15 जनवरी को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। वारदात को 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योग मंत्री विपुल गोयल भी उनके घर पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव कुमारी शारदा राठौर सहित अनेक नेता कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों को पकडने की गुहार लगा चुके हैं। अब पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए इनाम की घोषणा की है। पुलिस आयुक्त के अनुसार आरोपियें को काबू करने के लिए क्राइम ब्रांच सेक्टर-30, डीएलएफ, ऊंचा गांव व थाना आदर्श नगर सहित कई टीमें लगाई हुई हैं।
ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें