युवा महोत्सव में विजेता छात्राओं का स्वागत
फरीदाबाद। क्षेत्रीय युवा महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही छात्राओं का राजकीय महिला कॉलेज में शनिवार को स्वागत किया गया। सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला कॉलेज की बीए-बीकॉम में पढ़ने वाली ज्यादातर छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. भगवती राजपूत ने छात्राओं को बधाई दी। इसके लिए युवा महोत्सव प्रबंधक टीम की भी कॉलेज प्राचार्या ने प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि शास्त्रीय गायन में परणिका ने दूसरा स्थान हासिल किया है। अंग्रेजी कविता में मेघना वत्स ने पहला, हिंदी कविता में छात्रा ज्योति ने दूसरा स्थान, उर्दू कविता में लक्ष्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा और समूह गायन में भी कॉलेज टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। पहले और दूसरे स्थान पर रहे विजेताओं को रोहतक स्थित एमडीयू विश्वविद्यालय में आयोजित आगामी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। ब्यूरो