आकाश आंतिल को मैन ऑफ द मैच
फरीदाबाद। एनएच दो के क्रिकेट ग्राउंड पर रावल क्रिकेट अकादमी और सैफी क्रिकेट अकादमी के बीच क्रिकेट मैच खोला गया। मुकाबले में रावल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सैफी टीम को 65 रनों से मात देकर जीत दर्ज की। आकाश आंतिल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रावल अकादमी की टीम ने 25 ओवर में 216 रन का टारगेट सैफी टीम को दिया। टीम के बल्लेबाज आकाश आंतिल ने 50 गेंद पर 62 रन बनाए। विवेक यादव ने 37 गेंद पर 68 रनों की पारी खेली। सैफी स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने 3 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया। अंकित ने 4 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैफी स्पोर्ट्स की टीम ने 22 ओवर में 147 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के बल्लेबाज सूरज ने 19 गेंद पर 32 रन बनाए। इसके अलावा मुकुल ने 12 गेंद पर 24 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज आकाश आंतिल ने 2 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा ऋषि ने 5 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्यूरो