फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमोज खाने से लोग हुए बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोमोज खाने से लोग हुए बीमार
फरीदाबाद। सेक्टर-15 में मोमोज खाने से करीब एक दर्जन लोगों के बीमार होने की खबर है। उन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-18 निवासी वैभव ने बताया कि शुक्रवार शाम को उन्होंने सेक्टर-15 में एक दुकान से मोमोज लिए थे। ये मोमोज परिवार के लोगों और उनकी बहन सहित अन्य रिश्तेदारों ने भी खाए थे। इन्हें खाने के बाद उन्हें उल्टियां व पेट में दर्द होने लगा। सभी अस्पताल पहुंचे। जहां पता चला कि अस्पताल में इस तरह के और भी लोग भर्ती हैं। उन्होंने भी उसी दुकान के मोमोज खाने की बात कही। घटना की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें