फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 150 लोगों ने निशुल्क जांच शिविर का लिया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से रविवार को सेक्टर-11 स्थित बी-1/117 में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह शिविर सतपाल महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लगाया गया था। शिविर में शुगर, बीपी, दंत चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, सामान्य रोग और आयुर्वेद चिकित्सा से संबंधित जांच और परामर्श प्रदान किए गए। इस अवसर पर डॉ. अनमोल तुफची, डॉ. अग्निशिखा भट्ट, डॉ. योगिता शर्मा और डॉ. सुगंधा जुनेजा ने मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुझाव और उपचार संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में महात्मा मालिनी बाई ने ध्यान साधना एवं सात्विक भोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली ही दीर्घायु और संतुलित जीवन का मूल आधार है। शिविर के सफल आयोजन में ज्ञान प्रकाश शर्मा, लोकेश चावला, दुलीचंद भारद्वाज, सुभाष गहलोत, ममता शर्मा तथा संस्था के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें