फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 15 अगस्त को होगा भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिले में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे, परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को एसडीएम ज्योति, सीटीएम अप्रतिम सिंह और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पूर्वाभ्यास हुआ। प्रतिभागियों ने पीटी-डंबल, मार्चपास्ट और देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया। एसडीएम ज्योति ने श्रेष्ठ टीमों का चयन करते हुए सांस्कृतिक इंचार्ज को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल होगी, जिसका निरीक्षण उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें