फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को 13 लोगों ने हराया, 39 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना को 13 लोगों ने हराया, 39 नए संक्रमित
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में बुधवार को 39 कोरोना के नए मामले आए और 13 लोग संक्रमण को मात देने में सफल रहे। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 45933 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 45278 स्वस्थ हुए हैं। इसी दौरान 408 संक्रमितों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 247 हो है। इनमें से 52 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं। शेष 195 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं 11 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है और 4 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। रिकवरी रेट 98.6 फीसदी बना हुआ है। वहीं 0.6 फीसदी सक्रिय मामले शेष रह गए हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि बुधवार को 2915 नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से 1798 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक 425559 सैंपल लिए जा चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें