फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक सप्ताह में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पुलिस ने एक सप्ताह में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 21.08 लाख रुपये से अधिक की राशि भी बरामद की गई है। वहीं 700 साइबर शिकायतों का निस्तारण करते हुए 8.92 लाख रुपये की ठगी गई रकम विभिन्न खातों में फ्रीज कराई गई है। साइबर थानों की टीमों ने 6 जून से 12 जून के बीच यह कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी और साइबर थाना सेंट्रल में दर्ज तीन मामलों में कार्रवाई करते हुए 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों में आयुष मल्होत्रा, आकाश रावत, दीपक, हर्ष कुमार, गौरव गर्ग, बलदेव भाई बाबू भाई ब्रह्मभट्ट, विकेश कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश, अनिकेत, अमन राणा, भूपेंद्र सिंह और अर्जन सिंह शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें