शराब का ठेका खोले जाने का विरोध
बल्लभगढ़। भगत भगत सिंह कॉलोनी में तिगांव रोड पर शराब का ठेका खोले जाने का महिला व पुरुषों ने विरोध किया। स्थानीय लोग एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम के आफिस में न होने पर उन्होंने नायब तहसीलदार कन्हैयालाल को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि कालोनी में शराब का ठेका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्योंकि यहां कुछ ही दूरी पर स्कूल और मंदिर हैं। इसके अलावा सीनियर सेकेंडरी व राजकीय प्राइमरी गर्ल्स स्कूल भी हैं। लोगों ने पंचायत भवन में विरोध दर्शाते हुए कहा कि अगर प्रशासन द्वारा इस को बंद नहीं कराया गया तो वह एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में लाला पहलवान के साथ भगत सिंह कॉलोनी समिति के प्रधान महासचिव और अन्य लोग शामिल थे। ब्यूरो