कांग्रेस लीगल सेल ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फूंका
फरीदाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी लीगल सेल ने फतेहाबाद में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के दौरान वकीलों के लिए अपशब्द बोलने के विरोध में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन अधिवक्ता अनुज शर्मा ने कहा कि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने वकीलों के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए यह कहा कि वकीलों से तो पूरा देश परेशान है। उनके इस बयान ने वकीलों में रोष है। इस मौके पर अधिवक्ता अनुज शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के अहंकार में बोखला गए हैं और ऐसे उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि यदि राज्यमंत्री अपने इस बयान पर माफी नहीं मांगते और शब्दों को वापस नहीं लेते तो उनके खिलाफ वकील दूसरा रास्ता भी अख्तियार कर सकते हैं। इस मौके पर फरीदाबाद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान टीका डागर, अशोक कश्यप, दिनेश भाटी, सर्वेश कौशिक, हरबंस गोदारा, अब्दुल वहीद, पवन पाराशर, विश्वेंद्र अत्री, गुलाब रावत, निशांत नागर, सचिन भारद्वाज, प्रमोद शर्मा, राजेश तेवतिया, सुरेंद्र सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे। ब्यूरो