फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजानी इंस्टीट्यूट में रोजगार मे का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खजानी इंस्टीट्यूट में रोजगार मेेले का आयोजन
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित खजानी वोकेशनल इंस्टीट्यूट में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान की लगभग 300 छात्राओं ने भाग लिया। इस मेले का आयोजन प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना कार्यक्रम के तहत किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद ममता चौधरी ने फीता काटकर रोजगार मेले की शुरुआत की। रोजगार मेले में अंशिका मेकअप स्टूडियो, शिल्पा मेकओवर बाय चॉकलेट, बालाजी ट्रेडर्स व अनू मेकओवर आदि कंपनियों ने भाग लिया। साक्षात्कार के बाद मौके पर ही सफल छात्राओं को ऑफर लेटर दिया। मुख्य अतिथि ममता चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां से कुछ सीखकर छात्राएं स्वाबलंबी बन सकती है। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी ने कहा कि इन छात्राओं की फीस को भारत सरकार द्वारा वहन किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें