कार ने बच्ची को कुचला मौत
फरीदाबाद। एनआईटी- स्थित सूर्या अस्पताल के सामने रहने वाले चौकीदार रामनारायण शर्मा की दो साल की बेटी दुर्गा को बृहस्पतिवार दोपहर खेलते समय बैक हो रही कार ने कुचल दिया। चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। रामनाराण बेटी को लेकर बीके सिविल अस्पताल पहुंचे वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामनारायण का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को हादसे मेें बच्ची की मौत की सूचना नहीं दी। इसके उलट एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने शव सौंपते हुए कहा कि पंद्रह दिन बाद पुलिस कार्रवाई करने आएगी। दुखी रामनाराण बेटी का शव लेकर घर पहुंचे। इसे देख लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया, किसी ने एनआईटी-5 थाने पर फोन कर मामले की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस काफी देर से पहुंची। एसएचओ एनआईटी थाना इंस्पेक्टर मित्रपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों को मौके पर रवाना किया गया था। बच्ची के शव को मोर्चरी में रखवा कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इधर बीके सिविल अस्पताल के सीनियर डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने कहा कि मामले की जांच करवा दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो