फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 150 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर स्टील कारोबारी से 1.21 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर साइबर ठग लगवाते रहे रकम, केस दर्ज
विज्ञापन

शुरू में थोड़ी कमाई दिखाकर लगवाए 1.21 करोड़ और बाद में बनाने लगे बहाने
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्टील कारोबारी को 150 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने 1.21 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने एक विदेशी ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर पैसे निवेश करवाए थे। पैसा वापस नहीं मिलने पर कारोबारी को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-21सी निवासी अमित गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनका स्टील का कारोबार है। एक दिसंबर-2023 को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम अविनाश बताया और फोरेक्स वर्ल्ड कंपनी के बारे में जानकारी दी। मामला समझ आता देख आरोपी ने अपने एक वरिष्ठ अधिकारी से फोन पर ही बात कराई। दूसरे आरोपी ने भी अपना नाम अविनाश कुमार बताया। अविनाश कुमार ने बताया वह एल्गो ट्रेडिंग और यूके के अनुभवी विश्लेषक (एक्सपीरियंस एनालिस्ट) हैं और पांच से 10 फीसदी कमीशन पर ट्रेडिंग का काम करते हैं। कारोबारी आरोपियों की बातों में आ गए। शुरूआत में उन्होंने 500 डॉलर निवेश करने को कहा। इसके लिए उन्होंने 42000 रुपये अविनाश कुमार के बताए बैंक खाते में जमा करा दिए। आरोपियों ने अगले ही दिन दिखाया कि ट्रेड बढ़िया हो रहा है। कमाई आती देख कारोबारी ने मुनाफे के 100 डॉलर निकाल लिए। पैसा वापस मिलता देख कारोबारी को आरोपियों पर विश्वास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने और फंड निवेश करने पर 100 से 150 फीसदी तक मुनाफा कमाने का ऑफर दिया। पीड़ित ने दो बार में करीब 69 लाख रुपये आरोपियों के खाते में भेज दिए। इसके बाद आरोपियों ने इंवेंट में भाग लेने की बात कहकर और पैसे मांगे। आरोपियों के पास फंसे लाखों रुपये को वापस पाने के लिए पीड़ित ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से उधार लेकर आरोपियों के खाते में 51 लाख रुपये और जमा करा दिए। इस तरह आरोपियों के पास 1.21 करोड़ चले गए। इसके बाद भी आरोपियों ने पैसों की मांग बंद नहीं की। पैसे निकालने की बात पर आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर और पैसों की मांग करने लगते।
ठगी का अहसास होने पर कारोबारी ने एनआईटी साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें