फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आयुष्मान कार्ड से 12 हजार लोगों को मिला इलाज

Mon, 12 Jun 2023 07:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान योजना लाभार्थी उत्सव में केंद्रीय राज्य मंत्री ने दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सीएचसी खेड़ी कलां में सोमवार को आयुष्मान योजना लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लोगों को कार्ड के लाभ के बारे में जानकारी दी। 12 हजार से ज्यादा लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है।
विज्ञापन




केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि 1,80,000 से कम वार्षिक आय वाली प्रदेश की 45 से 50 प्रतिशत आबादी आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत आ गई है। योजना के तहत 500000 रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी में 12 हजार से ज्यादा लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है। साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों के चिरायु कार्ड बन चुके हैं। 13 करोड़ से ज्यादा का पैसा फरीदाबाद में इलाज पर सरकार द्वारा खर्च किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम त्रिलोक चंद, सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी खेड़ी कलां, सरपंच संगीता, डॉ. राजेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें