फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीलम आरओबी के 12 खंभे जर्जर, जैकेटिंग का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से नीलम आरओबी के निचले हिस्से के 12 खंभे जर्जर हो गए हैं। उनके जैकेटिंग का काम शुरू हो गया है। प्रथम चरण में करीब एक दर्जन से अधिक पीलर की पहचान की गई है। जो पूरी तरह खराब हो चुका है। उस पीलर को विशेष मरम्मत कराया जा रहा है। वहीं, पुल के ऊपरी हिस्से का भी काम शुरु कर दिया गया है। एफएमडीए का दावा हैं कि आरओबी का काम दीपावली से पहले कर दिया जाएगा। इस संबंध में ट्रैफिक विभाग की ओर से भी दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है।
नीलम आरओबी के नीचे हिस्से में विशेष मरम्मत का काम शुरु कर दिया गया है। पुल के करीब एक दर्जन से अधिक खंभे बुरी तरह से खराब हो चुके हैं। एफएमडीए की ओर से उन्हें दोबारा से सरिया और पॉलीमर के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। नीलम आरओबी में करीब 300 पिलर हैं। प्रथम चरण में करीब 12 की पहचान की गई है, जो पूरी तरह से खराब हैं। इसे ठीक कराने के बाद अन्य खंभों की पहचान कर उसे ठीक कराया जाएगा। मालूम हो कि नीलम आरओबी का काम तीन चरण में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में आरओबी के नीचे हिस्से में बने कुछ पिलर की मरम्मत पहले कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, नेशनल हाईवे पर अजरौंदा से नीलम चौक की तरफ जाने वाले नीलम फ्लाईओवर की एक साइड में निर्माण कार्य (रिपेयर) का काम शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 14 अक्तूबर तक इसे पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद 15 अक्तूबर नीलम (एनआईटी) से अजरौंदा की तरफ जाने वाली दूसरी साइड का काम शुरू किया जाएगा। जिसे 6 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ताकि दीपावली से पहले नीलम आरओबी को दोनों तरफ से शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


वर्जन
नीलम पुल के निचले हिस्से में कई पिलर खराब हो चुके हैं। उसकी विशेष मरम्मत कराई जा रही है। प्रथम चरण में करीब एक दर्जन ऐसे खंभों की पहचान की गई है, जो खराब हो चुके हैं। वहीं, पुल के ऊपरी हिस्से में भी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

- रमेश बांगड़ी, मुख्य अभियंता, एफएमडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें