सीजीएसटी विभाग ने दिया 3000 करोड़ का राजस्व
फरीदाबाद। माल एवं सेवा कर केंद्रीय (जीएसटी) विभाग ने वित्त वर्ष 2018-19 में तीन हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया। साल 2018-19 के मुकाबले इस वर्ष राजस्व में करीब 300 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। एक देश एक कर की तर्ज पर एक जुलाई 2017 से देशभर में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू हुआ। इसके बाद जीएसटी में कई तरह के तहत के बदलाव हुए। जीएसटी चोरों पर कार्रवाई हुई। इसके बावजूद केंद्रीय जीएसटी विभाग का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। केंद्रीय जीएसटी विभाग उपायुक्त संजय कुमार ने बताया कि वित्त वर्ष 2017-18 में विभाग को सीजीएसटी से करीब 2700 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। वहीं वित्त वर्ष 2018-19 में केंद्रीय जीएसटी विभाग को करीब तीन हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों की हौसला अफजाई करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। ब्यूरो