एक्जिट पोल पर 19 मई तक पाबंदी
फरीदाबाद। लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल द्विवेदी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में लोकसभा चुनाव से संबंधित एक्जिट और ओपिनियन पोल के परिणाम के प्रकाशन और प्रसारण पर पाबंदी रहेगी। एग्जिट पोल के परिणाम के प्रसारण व प्रकाशन पर 11 मई सुबह सात बजे से 19 मई शाम 6:30 बजे तक पाबंदी रहेगी। यह पाबंदी भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-126 ए के उप नियम 1 व 2 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए पत्रों व न्यूज चैनलों में प्रसारण व प्रकाशन पर पाबंदी लगाई गई है। ब्यूरो