मतदातान के लिए किया जा रहा जागरूक
फरीदाबाद। लोकसभा आम चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को स्वीप एक्टिविटी के तहत जागरूक किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, इसमें महिला-पुरुष, युवा एवं वृद्धजन मतदाता यानी सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम चलाया गया। इसके तहत लोकसभा आम चुनाव 2019 में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले की शिक्षण संस्थाओं, सरकारी और निजी अस्पताल, शहर के मॉल, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, टाउन पार्क, सामुदायिक केंद्रों, एमसीएफ, उद्योग और शहरों के मुख्य मार्गों पर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए होर्डिंग लगाए गए। 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदान के प्रति मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार मतदाताओं को जागरूक किया गया है। ब्यूरो