ट्रेन से हरिद्वार कांवड़िए रवाना
फरीदाबाद। सावन माह शुरू होते ही शहर से बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार रवाना हो रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी कांवड़ियों को ट्रेन में बैठने में मदद की जा रही है। रविवार की दोपहर कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस में सवार होकर सैकड़ों कांवड़िए हरिद्वार रवाना हुए। रविवार की सुबह से ही कांवड़िए ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर एकत्र होने लगे थे। दोपहर 1:50 बजे पुरी से हरिद्वार जाने वाली कलिंग एक्सप्रेस स्टेशन पहुंची। ट्रेन के आते ही कांवड़िये इसमें चढ़ने का प्रयास करने लगे। आरपीएफ थाना प्रभारी आरके लांबा ले बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पहले ही जवानों को मुस्तैद कर दिया गया था और जीआरपी से भी मदद ली गई। ब्यूरो