किक बॉक्सिंग में बच्चों ने दिखाया दम
फरीदाबाद। किक बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले किक-बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ फरीदाबाद द्वारा द्वितीय जिला स्तरीय किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। नीलम बाटा रोड स्थित वैश्य भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट विनोद विधूड़ी मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ड्रैगन मार्शल आर्ट्स एकेडमी, द्वितीय स्थान फ्यूजन एकेडमी व तृतीय स्थान श्रीराम स्कूल ने प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम का पुरस्कार इनोवेशन एकेडमी को मिला। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ फरीदाबाद के महासचिव राम भंडारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लड़कियों की 5 से 7 आयु वर्ग में (स्माल केटेगरी) में गरिमा ने स्वर्ण, संपदा आचार्या ने रजत और प्रीति भाटिया व इशिका स्वामी ने कांस्य पदक हासिल किया। मध्यम वर्ग में शीरीन वधवा ने स्वर्ण, हर्षिता प्रसाद ने रजत और हितैशी व अक्सरा ने कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार लड़कों के 5 से 7 आयु वर्ग में अबीर वाधवा ने स्वर्ण, मानव रचना स्कूल सेक्टर-14 के यशवीर भल्ला ने रजत और रोनित मदान ने कांस्य पदक जीता। मीडियम वर्ग में यौहान जैन ने स्वर्ण, जीवेश ने रजत और दक्ष राजपूत व आदित्य रावत ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। एसोसिएशन के प्रधान सुनील राजपूत ने बताया कि जुलाई 2018 में फरीदाबाद में प्रदेश स्तरीय किक बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इसमें विजेता खिलाड़ियों को किक बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा हिमाचल में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता मेें खेलने का मौका मिलेेगा। ब्यूरो