थाना साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शेयर मार्केट में निवेश करके मुनाफा कमाने के चक्कर में एक युवक ने 11 लाख रुपये गंवा दिए। युवक ने फेसबुक के जरिए विज्ञापन देखा था। थाना साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रीन फील्ड निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि जुलाई 2024 में मैंने फेसबुक पर विज्ञापन देखा । जिसमें शेयर मार्केट में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने के बारे में बताया गया था। आरोपी ने उनको ग्रुप में जोड़ा जहां पर उन्होंने विभिन्न शेयर बाजार में करीब 11 लाख 64 हजार रुपये निवेश किए। उनको मुनाफे के साथ 1 करोड़ 79 लाख 90 हजार 478 रुपये दिखाए जा रहे थे। उन्होंने मुनाफे के पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन वह निकाल नहीं पाए। जिस पर आरोपी ने उनसे कहा कि इनकम टैक्स के नाम पर करीब 50 लाख रुपये देने होंगे। युवक ने आरोपी से कहा कि वह पैसे उनके मुनाफे में से काट ले। उसके बाद आरोपी ने उनको नंबर ब्लॉक कर दिया।