फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गुम हुए 108 मोबाइल ढूंढकर असल मालिकों को लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर सेल पुलिस लाइन फरीदाबाद की टीम ने तकनीकी सहायता से गुम हुए 108 मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असल मालिकों को लौटाए।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर सेल सेंट्रल की टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न लोगों के गुम हुए 108 मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके असल मालिकों को वापस लौटाकर उनके चेहरे पर दोबारा से खुशियां लौटाईं। सभी लोगों ने अपने खोए हुए मोबाइलों को पाकर खुशी जाहिर की और फरीदाबाद पुलिस का दिल से धन्यवाद किया। इससे पूर्व में भी फरीदाबाद पुलिस की ओर से गुम हुए मोबाइल उनके मालिकों तक पहुंचाए गए थे । फोन पाने वालों में फरीदाबाद के 99, दिल्ली के 5 और उत्तर प्रदेश के रहने वाले 4 व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम होता है तो वे तुरंत https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें