सात और कर्मचारियों को किया नामजद
फरीदाबाद। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ सिविल सर्जन सात और कर्मचारियों के नाम पुलिस को दिए हैं। पुलिस ने छह सितंबर को दर्ज किए मामले में उनके नाम भी जोड़ दिए हैं। सिविल सर्जन बीके राजौरा ने एसजीएम नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में कर्मचारी शमशेर, हितेश, श्यामवीर, मिथलेश, विमलेश, विजेंद्र, बिमला आदि के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा था। पुलिस ने पहले से दर्ज मामले में इन कर्मचारियों को भी नामजद कर लिया है। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने छह सितंबर को पांच नामजद सहित करीब 25 लोगों के खिलाफ एस्मा के तहत मामला दर्ज किया था। तीन नंबर चौकी प्रभारी ने बताया कि अब जो भी शिकायत आएगी उसे पहले से दर्ज मामले में जोड़ दिया जाएगा। ब्यूरो