फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के निवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन में केंद्र सरकार के माध्यम से जल्द ही 100 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इन अत्याधुनिक और प्रदूषण मुक्त बसों के आने से न केवल शहर का यातायात सुगम होगा, बल्कि प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट होगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा इन बसों का रूट इस तरह तैयार किया जा रहा है कि शहर का कोना-कोना मुख्य केंद्रों से जुड़ सके। एफएमडीए के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया का कहना हैं कि इलेक्ट्रिक बसों से शहरवासियों का सफर सुगम और प्रदूषण मुक्त होगा। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शोर और धुआं दोनों ही कम होंगे, जिससे सफर काफी आरामदायक हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें