फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्राइम ब्रांच की 10 टीमें 12 दिन में नहीं लगा पाई कारोबारी के हत्यारे का सुराग

Sat, 10 Jun 2023 09:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की 10 टीमें 12 दिन में नहीं लगा पाई कारोबारी के हत्यारे का सुराग
विज्ञापन

शव मिलने के बाद परिजनों को दिया था दो दिन में ढूंढने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कपड़ा कारोबारी के अपहरण और हत्या के आरोपी को क्राइम ब्रांच की दस टीमें अब तक नही ढूंढ पाई हैं। घटना को 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दिल्ली एनसीआर सहित अलग-अलग राज्यों में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अभी तक केवल शव बरामद करने में कामयाब हो पाई है। मृतक नागेंद्र चौधरी का शव मिलने के बाद परिजनों ने बीके अस्पताल में प्रर्दशन कर आरोपी की गिरफ्तारी ना होने तक दाह संस्कार नही करने की बात कही थी। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि दो दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके चार दिन बाद भी हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन

सीकरी के पास स्थित मोहला निवासी कपड़ा कारोबारी नागेन्द्र को 30 मई को सेक्टर-15 से अगवा कर लिया गया। वारदात के दौरान नागेंद्र सेक्टर-15 में किसी से मिलने आया था। पीछा कर रहे आरोपियों ने हवाई फायर कर चालक को डरा दिया। चालक नागेंद्र को छोड़कर भाग गया। चार जून को उत्तराखंड के नैनीताल से नागेंद्र का शव बरामद हुआ। दो छह जून को शव फरीदाबाद लाया गया था। परिजनों का आरोप है पुलिस मामले में गंभीरता नही दिखा रही है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है पुलिस आरोपियों की तलाश में चार हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल चुकी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें