संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। अब शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को सेक्टर- 15, 15 ए 16, 21, 9, 14 और 30 में कोरोना संक्रमित लोग पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 28 रह गई। जिले में अब तक 54 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।