दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में एक मरीज पर पंखा गिराने का मामला सामने आया है। निमोनिया से पीड़ित मरीज की पंखा गिरने के कुछ घंटे बाद मौत हो गई। यह घटना वार्ड नंबर 27 में हुई। अस्पताल प्रशासन ने पंखा गिरने से मौत होने से इनकार किया है। हालांकि, अस्पताल ने एक स्वास्थ्य कर्मी को चोट लगने की बात स्वीकार की है।