फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्रॉपर्टी विवाद में भिड़े परिवार के लोग, कई घायल; बीच-बचाव करा रहे युवक की मौत

Tue, 21 Nov 2023 01:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी का कहना है कि झगड़े के दौरान युवक मौत नहीं हुई है। बवाल के एक घंटे बाद स्कूटी से लौटते समय अचानक वह गिरा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित पंचशील विहार में सोमवार दोपहर प्रॉपर्टी को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले।

विज्ञापन


बवाल के दौरान पड़ोसी युवक बीचबचाव कराने पहुंचा। हमले में परिवार के कई लोगों को गंभीर चोट लगी है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामला शांत हो गया। इसके कुछ ही देर बाद बीचबचाव करा रहे युवक की मौत की सूचना मिली। अक्की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी का कहना है कि झगड़े के दौरान उसकी मौत नहीं हुई है। बवाल के एक घंटे बाद स्कूटी से लौटते समय अचानक वह गिरा और उसकी मौत हो गई।

अक्की की मौत की क्या वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। वहीं अक्की के परिजनों का आरोप है कि झगड़े के दौरान लगी चोटों की वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस इससे साफ इंकार कर रही है। घटना के कई सीसीटीवी फुटेज और वीडियो वायरल हुए। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि इस्मत अली उर्फ मांगे कबाड़ी नामक व्यक्ति परिवार के साथ बी-17 पंचशील विहार, मालवीय नगर में रहता है। इस्मत ने दो शादियां की हुई हैं। एक पत्नी से उसके चार बच्चे दो बेटियां उजमा, असमा, बेटे अरशद और आशू है जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटे आरिफ और आसिफ अली हैं। आरिफ और आसिफ अपने पिता के साथ ए-19 पंचशील विहार स्थित ग्राउंड फ्लोर के दफ्तर में बैठते हैं।

वहीं इसी ए-19 की पहली मंजिल पर उजमा और असमा रहती हैं जबकि अरशद और आशू हौजरानी इलाके में रहते हैं। अरशद-आशू और आसिफ-आरिफ के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है। सोमवार को पानी सप्लाई को लेकर आरिफ-आसिफ का अपनी सौतेली बहन उजमा व असमा से झगड़ा होने लगा। अरशद और आशू बहनों की मदद के लिए पहुंच गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें छह लोग जख्मी हो गए। पड़ोसी युवक अक्की बीचबचाव कराने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें