नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की सेंट्रल लाइब्रेरी में मंगलवार को फॉल्स सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार 23 सितंबर देर रात करीब दो बजे यह हादसा हुआ। लाइब्रेरी में सुविधाओं को बेहतर करने के लिए छात्र संघ की ओर से मुख्य लाइब्रेरियन को पत्र भी लिखा गया है। जेएनयू उपाध्यक्ष मनीषा ने बताया कि फॉल्स सीलिंग के दौरान लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए छात्र मौजूद थे। मगर, किसी छात्र को चोट नहीं आई है। फॉल्स सीलिंग के गिरने से एक छात्र के लैपटॉप को जरूर नुकसान पहुंचा है। उपाध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि लाइब्रेरी के बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाएं जिससे दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। ब्यूरो