फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दुबई और नेपाल में बैठकर भारत में चला रहे थे फर्जी वीजा रैकेट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 21 Mar 2023 09:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जांच में पता चला कि फर्जी वीजा का रैकेट दुबई और नेपाल से संचालित किया जा रहा था। वीजा बनाने का काम नेपाल में बैठा इरफान करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने फर्जी वीजा बनाकर लोगों को ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अब तक 274 लोगो से करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। इनके कब्जे से छह फोन और 70 हजार रुपए नकद मिले हैं। आरोपी नेपाल और दुबई में बैठकर फर्जी वीजा बना रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच मार्च को जम्मू कश्मीर के पूंछ निवासी शौकत हुसैन समेत 19 युवकों ने राजौरी गार्डन थाने में ठगी की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वह खाड़ी देशों में नौकरी की तलाश कर रहे थे। उन्हें वीजा की जरूरत होती। इंटरनेट पर मीट वीजा नाम के कार्यालय का पता चला। सभी सुभाष नगर स्थित मीट वीजा के कार्यालय आए। वहां उन्हें वीजा के साथ साथ ऑफर लेटर भी देने का झांसा दिया गया। कार्यालय में बैठे अरमान और अंकित ने पासपोर्ट के साथ साथ सभी से सवा लाख रुपये लिए। कुछ समय बाद पासपोर्ट, वीजा और ऑफर लेटर घर पहुंच गया। जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो ठगी का खुलासा हुआ।

शुरुआती जांच में कार्यालय बंद मिला। जांच करने पर पता चला कि फर्जी कागजात पर कार्यालय का रेंट एग्रीमेंट किया गया था। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने 16 मार्च को दो आरोपितों गोगराज और सुशील को गिरफ्तार कर लिया। गोगराज ने अरमान और सुशील ने अपना नाम पीड़ितों को अंकित बताया था। आरोपियों ने बताया कि चार माह से ठगी कर रहे थे। इन्होंने अब तक 274 पासपोर्ट का वीजा बनाया था। जांच में पता चला कि फर्जी वीजा का रैकेट दुबई और नेपाल से संचालित किया जा रहा था। वीजा बनाने का काम नेपाल में बैठा इरफान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें