फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोमिनोज स्टोर में नकली पनीर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने लगाया 3.5 लाख का जुर्माना, चिली फ्लैक्स का भी सैंपल फेल

Sat, 05 Aug 2023 09:48 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आरडीसी स्थित डोमिनोज पिज्जा स्टोर के यहां से लिए गए पनीर का सैंपल और रेड चिली फ्लैक्स के सैंपल फेल पाए जाने पर साढ़े तीन लाख और 290000 का जुर्माना लगाया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार ने बताया कि पिछले एक महीने में लिए गए सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत 37 वादों पर निर्णय लिया और 28 लाख 65 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। इसमें पनीर, दूध, रसगुल्लों सहित मिर्च मसालों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से कुछ अधोमानक कुछ मिथ्याछाप और कुछ में नियमों का उल्लंघन पाया गया।

विज्ञापन

आरडीसी स्थित डोमिनोज पिज्जा स्टोर के यहां से लिए गए पनीर का सैंपल और रेड चिली फ्लैक्स के सैंपल फेल पाए जाने पर साढ़े तीन लाख और 290000 का जुर्माना लगाया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार ने बताया कि पिछले एक महीने में लिए गए सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। जिन-जिन सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी उनके वाद दायर किए गए थे।
विज्ञापन

इनमें से छह पनीर के सैंपल, तीन मावा, तीन रसगुल्ला, सहित काश्मीरी मिर्च पाउडर, महाराजा चाप, ब्रेड स्प्रैड तंदूरी , मिल्क पाउडर के लिए जुर्माना लगाया गया है। इसमें पगड़ीवाला स्वीट्स एंड फूड्स के यहां से पनीर के सैंपल पर एक लाख 50 हजार का जुर्माना, शिप्रा मॉल स्थित फूड बाजार से लिया गया पनीर का सैंपल पर एक लाक 70 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें