फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गाजीपुर में नकली इंजन ऑयल फैक्ट्री का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्राइम ब्रांच की छापेमारी में 700 लीटर डुप्लीकेट ऑयल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गाजीपुर इलाके में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली इंजन ऑयल बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 700 लीटर डुप्लीकेट इंजन ऑयल बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के कुरूक्षेत्र निवासी राकेश कुमार छाबड़ा और दिल्ली गांधीनगर के कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान 28 कैन (प्रत्येक 20 लीटर) और 140 बोतलें (प्रत्येक 1 लीटर) नकली ऑयल के अलावा बड़ी संख्या में खाली बोतलें, स्टिकर, ढक्कन, कूपन और सीलिंग मशीन भी जब्त की गई। सूचना के आधार पर 16 अप्रैल को गढ़ोली गांव में छापा मारा गया, जहां विभिन्न ब्रांड के नाम से नकली इंजन ऑयल तैयार किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से यह अवैध कारोबार चला रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें