फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: इलाज कराने गई युवती को झोलाछाप ने खिलाई गोली, बोला- अब लेट जाओ, होश आया तो इस हाल में थी लड़की

Sat, 04 Mar 2023 08:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन (पलवल)

सार

 महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर झोलाछाप साजिद निवासी अंधरोला के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
rape demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल के हथीन थाना क्षेत्र की एक युवती इलाज कराने के लिए झोलाछाप के पास भाई के साथ गई। झोलाछाप ने भाई को दवा लेने मेडिकल स्टोर पर भेज दिया। युवती को झोलाछाप ने एक गोली दी और कहा कि ग्लूकोज की बोतल चढ़ानी है बिस्तर पर लेट जाओ। युवती बिस्तर पर लेट गई तो उसे नशा हो गया और बेहोश हो गई। 

विज्ञापन

युवती को होश आया तो उसने अपने कपड़ों को अस्त व्यस्त पाया। इस बारे में झोलाछाप से अपनी हालत के बारे में पूछा। पूरा माजरा समझ युवती रोने लगी। इसके बाद पीड़िता का भाई भी झोलाछाप के क्लिनिक पर आ गया।

पीड़िता ने अपने साथ घटी घटना के बारे में भाई को बताया तो झोलाछाप ने धमकी दी कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार दूंगा। बहन भाई को धक्के मारकर क्लिनिक की दुकान से बाहर कर दिया।

इसके बाद पीड़िता का दूसरा भाई आरोपी झोलाछाप के पास गया तो झोलाछाप ने उस बिस्तर को जला दिया, जिस पर दुष्कर्म किया गया। घटना दो फरवरी की है। पीड़िता को दस्त एवं पेट में दर्द की शिकायत थी। पीड़िता अपने भाई के साथ सिटी पुलिस चौकी गई।
विज्ञापन

सिटी पुलिस चौकी ने पीड़िता को हथीन थाना भेज दिया। हथीन थाने में कोई महिला सिपाही न होने के कारण महिला थाना भेज दिया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर झोलाछाप साजिद निवासी अंधरोला के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें