नई दिल्ली। संगम विहार और छतरपुर स्थित अटल कैंटीनों की सुरक्षा व बुनियादी सुविधाओं में जल्द सुधार होगा। दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (डूसिब) ने दोनों कैंटीनों को चमकाने के लिए योजना तैयार की है, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ दरवाजों पर स्टील के कोलैप्सिबल शटर व खिड़कियों पर ग्रिल लगाई जाएंगी। डूसिब करीब 8.87 लाख रुपये खर्च कर स्टील चैनल, पुली व प्राइमर का उपयोग करेगा, ताकि सार्वजनिक संपत्ति को चोरी व नुकसान से बचाया जा सके। कैंटीन परिसर की जल निकासी आदि व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी। ब्यूरो