पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर के सीपीजे ब्लॉक में जाफराबाद आरडब्ल्यूए की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली शमां एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. फहीम बेग, डॉक्टर रूबी यादव, ऑप्टिशियन सीमा, गुलशन नाज, आशा, मोहम्मद नईम, मोहम्मद यूसुफ और कैफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर मोहम्मद फहीम बेग ने बताया कि एनजीओ पिछले 30 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला उत्थान के लिए समर्पित है। डॉक्टर रूबी यादव ने चेतावनी दी कि मोबाइल का बेवजह और अत्यधिक प्रयोग आंखों के लिए बेहद हानिकारक है। संवाद