फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अभिव्यक्ति कला प्रदर्शनी का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर के विजुअल आर्ट गैलरी में आयोजित अभिव्यक्ति नामक कला प्रदर्शनी का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत के जमैका के उच्चायुक्त जेसन हॉल, इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक डॉ. केजी सुरेश और विदेश मंत्रालय के पूर्व सचिव अमरेंद्र खटुआ ने किया था। 11 अगस्त से शुरू हुई इस प्रदर्शनी में मूर्तिकला का अद्भुत संगम देखने को मिला। इसमें देशभर के प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली कलाकारों ने भाग लिया था। कलाकारों में अनुराधा गुप्ता, अल्का सिंह सेंगर, दिलराज कौर, दीपक शर्मा, गुंजन द्विवेदी, कमल किशोर, रूप चंद, सुरेश कुमार और सुजात अग्रवाल शामिल थे। चार दिनों तक प्रदर्शित यह कला प्रदर्शनी कलाकारों और कला प्रेमियों के बीच एक अनूठा सेतु साबित हुई, जहां दर्शकों ने सौंदर्य और विचारोत्तेजक कलाकृतियों का आनंद लिया। वहीं इसमें पेंटिंग और मूर्तियों के साथ-साथ समकालीन भारतीय कला के रंग, रूप और विचारों को एक छत के नीचे अनुभव कर दर्शकों ने इसकी जमकर तारीफ की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें