फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में कैंसर केयर पर मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञ जुटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिवसीय सम्मेलन में नवाचार, शोध और बेहतर इलाज पर होगी चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शनिवार से कैंसर केयर पर केंद्रित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत होगी, जिसमें देश-विदेश के ओंकोलॉजी विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का आयोजन एक प्रमुख निजी कैंसर संस्थान की ओर से किया जा रहा है, जहां वैज्ञानिक आदान-प्रदान, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर चर्चा होगी। इस सम्मेलन में 25 से अधिक थीम आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें अंग-विशेष ओंकोलॉजी, नई तकनीकों और व्यावहारिक वर्कशॉप शामिल होंगी। इन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को कैंसर उपचार में उभरते शोध और वैश्विक प्रयोगों की जानकारी मिलेगी। संस्थान की मुख्य नवाचार अधिकारी ऋतु गर्ग ने कहा कि ओंकोलॉजी क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच यह सम्मेलन मरीज-केंद्रित देखभाल को मजबूत करने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि यहां से निकलने वाले निष्कर्ष भविष्य में क्लीनिकल परिणामों और मरीजों के जीवित रहने की दर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें