नई दिल्ली। भारत हैबिटेट सेंटर के ओपन पाम कोर्ट गैलरी में आयोजित तिब्बत संग्रहालय की 14वें दलाई लामा की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी का आयोजन तिब्बत संग्रहालय ने फाउंडेशन फॉर यूनिवर्सल रिस्पॉन्सिबिलिटी ऑफ हिज होलीनेस दलाई लामा के सहयोग से किया। प्रदर्शनी में दलाई लामा के बचपन, आध्यात्मिक नेतृत्व की जिम्मेदारियों, भारत एवं विश्व के नेताओं के साथ मुलाकातों, प्राप्त राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों, उनकी लिखित पुस्तकों और मानवता, करुणा, अंतरधार्मिक सद्भाव और सार्वभौमिक जिम्मेदारी से जुड़े उनके चार प्रमुख संकल्पों को प्रदर्शित किया गया।समापन के दिन भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संवाद