नई दिल्ली। हुमायूं टॉम्ब म्यूजियम की हैवेल्स गैलरी में मंगलवार को मातृत्व की भावनाओं को समर्पित एक विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में 25 से अधिक दुर्लभ और महत्वपूर्ण कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं हैं, जो विभिन्न कालखंडों और कलात्मक परंपराओं में मातृत्व की अवधारणा को दर्शाती हैं। प्रमुख आकर्षण पुनर्जागरण काल के कलाकार सैंड्रो बोटिचेली की प्रसिद्ध कृति ‘मैडोना एंड चाइल्ड’ है। प्रदर्शनी में विभिन्न सभ्यताओं और सांस्कृतिक परंपराओं में मां की भूमिका को रेखांकित किया गया है। प्रदर्शनी आठ अगस्त तक चलेगी। संवाद